सुषमा स्वराज के निधन पर विदेशों में भी फैला शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का देर रात एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का देर रात एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूबा है, वहीं विपक्ष दलों के नेता और देश-विदेशों से नेतागण उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।अपने सरल स्वभाव के कारण सुषमा स्वराज देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में प्रसिद्ध थीं।

बता दें, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात एम्स में निधन हो गया। सीने में दर्ज की शिकायत के बाद 67 वर्षीय सुषमा को रात 9:35 बजे एम्स लाया गया था। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

pm

सुषमा की पार्थिव देह भाजपा मुख्यालय में भी अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। यहां से सुषमा स्वराज का आखिरी सफर शुरू होगा और दोपहर बाद लोधी रोड स्थित विश्राम घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

mayavti

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा को उनके जंतर-मंतर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, भाजपा सांसद हेमा मालिनी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, दिल्ली के ले.गवर्नर अनिल बैजल, बसपा प्रमुख मायावती, बाबा रामदेव और कैलाश सत्यार्थी समेत कई हस्तियां उनके आवास पर पहुंचीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *