ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। अभय चौटाला विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान हुई कार्यवाही से संतुष्ट नजर नहीं आए। अभय चौटाला ने कहा कि उम्मीद थी कि सेशन के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अपने 5 साल के कार्यकाल को सदन के समक्ष रखेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी विफलताओं को छुपाने के प्रयास किए ।
अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री का गुणगान किया कि टिकट के समय मुख्यमंत्री आपकी मदद कर दे। 1 लाख 70 हजार करोड़ प्रदेश पर कर्ज है और 5 सालों में इन्होंने 1 लाख करोड़ कर्ज लेने का काम किया है। हमे उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री बताये कि उन्होंने 1 लाख करोड़ कहा खर्च किए हैं।
अभय ने कहा कि एसवाईएल और नशा एक बड़ा मुद्दा है। इस विषय पर तथ्यों के साथ जब मैंने अपनी बात रखी, तो इनके रिप्लाई में इस मुद्दे पर सटीक जवाब नहीं था।हमारा प्रदेश डार्क जॉन में है, एनसीआर में ट्यूबल नहीं लग सकता, जल संरक्षण के नाम पर किसान की फसल की पैदावार को कम करना चाहते हैं।
चौटाला ने कहा कि एसवाईएल पर मुख्यमंत्री फंस कर खड़े ही रह गये, उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने जवाब देने की बजाय दूसरा मुद्दा उठा लिया। अगर इस मुद्दे पर जवाब गोलमोल मुख्यमंत्री करता है, तो सीएम की नीति में बड़ा फर्क है। वह बस आर एसएस और भगवाकरण में लगे हैं।
अभय ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर कोई गलत आंकड़े पेश करे, तो उसपर एक विधायक ने पॉइंट ऑफ आर्डर लिया, लेकिन स्पीकर ने उस विधायक को पॉइंट ऑफ आर्डर नहीं दिया, बलिक भजापा के अन्य विधायकों को खड़ा कर दिया।
5 साल इन्होंने अलग- अलल कम्युनिटी पर ना केवल लाठियां बरसाईं, बलिक गोलियां चलाकर लोगों को मारने का भी काम किया। वहीं, मखन सिंगला के इस्तीफे पर अभय चौटाला ने कहा कि कई मखन्न आये और कई गये, इसमें कोई खास बात नहीं है।



