ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया। वहीं इस फैसले का पूरा देश स्वागत कर रहा है। देशभर में जश्न मनाया जा रहा है और खुशी की लहर फैली हुई है। नेताओं से लेकर फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल, कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह को सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, चाहे लोग कुछ भी कहे लेकिन सच ये है कि कश्मीर हमारा है और मैं अमित शाह जी के साथ खड़ा हूं।
कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए। आर्टिकल 370 को खत्म किया जाना चाहिए।


