ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के आज दूसरे दिन को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ऐतिहासिक करार दिया। आज जहां, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद देश में खुशी का माहौल बना हुआ है, तो वहीं, हरियाणा विधानसभा में सीएम मनोहर के धन्यवाद प्रस्ताव को भी पास किया गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस प्रस्ताव में लिखा था कि “केंद्र सरकार के निर्णय, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने, जो कि जम्मू एवं कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देती थी”। बता दें इस धन्यवाद प्रस्ताव को विधानसभा से मंजूरी मिली।
सीएम मनोहर लाल ने सदन में ये जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि जम्मू- कश्मीर राज्य को दो केन्द्र शासित राज्यों में विभाजित किया जाएगा। जिसमें एक जम्मू और कश्मीर विधानसभा सहित होगा, जबकि दूसरा लदाख बिना विधानसभा के होगा।


