पूर्व सीएम हुड्डा ने ग्रुप डी और पुलिस भर्ती को लेकर उठाए ये बड़े सवाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ग्रुप- डी और पुलिस भर्ती को लेकर सवाल उठाए हैं। हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ग्रुप- डी और पुलिस भर्ती को लेकर सवाल उठाए हैं। हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने ये पॉलिसी बनाई थी कि विधवा या विधवा के बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए अलग से पांच नंबर दिए जाएंगे।

इसको लेकर सरकार ने एक विज्ञापन भी जारी किया था, जिसमें साफ तौर पर ये लिखा था कि उन आवेदकों को पांच अंक दिये जायेंगे, जिनके पिता की मृत्यु 42 साल की आयु से पहले हुई हो या पिता की मृत्यु के समय आवेदक की आयु 15 वर्ष से कम हो या फिर वो अपने माता-पिता का पहला या दूसरा बच्चा हो।

bhupender

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती का नतीजा जनवरी, 2019 को निकला था, जिसमें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा सरकार की पॉलिसी का पालन करते हुए उपरोक्त शर्तों को पूरा करने वाले आवेदकों को अलग से पांच नम्बर दिये।

हुड्डा ने कहा कि हैरानी की बात है कि जब मार्च, 2019 में हरियाणा पुलिस की भर्ती का नतीजा आया, तो चयन आयोग सरकारी पॉलिसी के मुताबिक अलग से पांच नम्बर लेने के पात्र आवेदकों को ये लाभ देने से चूक गया। इस तरह हरियाणा चयन आयोग की भूल का शिकार प्रदेश के सैकड़ों आवेदक हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हरियाणा चयन आयोग की गलतियों से पात्र आवेदकों के साथ हुए अन्याय को दूर करे और आयोग से कहें कि वो अपनी भूल सुधार करें। हुड्डा ने कहा कि सरकार गरीब युवाओं को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर करने की बजाए संवेदना दिखाए और चयन आयोग को सरकार द्वारा घोषित पॉलिसी का अनुसरण करने को कहे, क्योंकि सरकारी नीतियों के लाभ के पात्र लोगों को ऐसे लाभ से वंचित करना अन्यायपूर्ण तो है ही, गैरकानूनी भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *