ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राज्यसभा में हंगामे के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान कर दिया गया है। लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर दिया है। साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित कर दिया है।
मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद विपक्ष ने सदन में नाटक शुरू कर दिया। पीडीपी सांसदों ने हंगामा करते हुए अपने कपड़े फाड़ दिए। बढ़ते हंगामें को देखते हुए सभापति ने उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कह दिया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद धरने पर बैठ गए हैं।
बता दें इससे पहले गुलाम नबी आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि,कश्मीर में सबकुछ शांति से चल रहा था। लेकिन सरकार द्वारा पिछले दिनों उठाए गए कदमों से वहां हालात असामान्य हो गए हैं। इतनी बड़ी संख्या जवानों को वहां तैनात किए जाने से घाटी के लोगो में भय का माहौल है।


