जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म: BSP ने दिया समर्थन, तो PDP सांसदों ने विरोध में फाड़े कपड़े

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। इसका मतलब धारा 370 हटने के बाद, जम्मू-कश्मीर को जो विषेशाधिकार मिले हुए थे, वो सभी खत्म हो गए हैं।

वहीं, लद्दाख को भी जम्मू- कश्मीर से अलग कर दिया गया है। अब लद्दाख अलग केंद्र शासिद प्रदेश बन गया है।  बता दें बीजेपी अध्यक्ष अमित ने राज्यसभा में ये प्रस्ताव रखा था, जिस पर मायावती की पार्टी बीएसपी ने भी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है।

तो दूसरी ओर अमित शाह के बयान के बाद पीडीपी के राज्य सभा सांसद फयाज मीर ने बिल के विरोध में सदन के अंदर अपना कुर्ता फाड़ दिया।

राज्यसभा में कई विपक्षी दल इस बिल के विरोध में थे। जेडीजू ने भी सरकार के इस फैसले का विरोध किया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *