तीन तलाक पर कानून बनने के बाद हरियाणा में पहला मामला हुआ दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:देश में ट्रिपल तलाक पर कानून लागू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:देश में ट्रिपल तलाक पर कानून लागू हो गया है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला नूहं के फिरोजपुर झिरका से सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी सास को फोन कर तीन तलाक कहते हुए कहा कि तुम्हारी बेटी को मैंने तलाक दे दिया है।

इसके बाद पत्नी ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ‘द मुस्लिम वुमन प्रोटेक्शन ऑफ राइट एंड मैरिज एक्ट 2019’ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित साजिदा का कहना है कि दो साल पहले उसकी शादी सलाउद्दीन से हुई थी। तभी से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने 29 जुलाई को पुलिस थाने में दहेज और मारपीट का केस दर्ज करवाया था।

साजिदा ने बताया कि जब पति को इस बात की खबर लगी तो उसने साजिदा की मां को फोन करके बोला कि वह उनकी बेटी को तलाक दे रहा है क्योंकि उसने मेरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। अब वो अपनी बेटी को कहीं भी रखे, लेकिन उसके सामने आई, तो वह जान से मार देगा।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि ट्रिपल तलाक कानून लागू होने के बाद ये राज्य का पहला मामला सामने आया है, जिसके तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उस तीन साल की सजा भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *