ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के लिए यह खबर दुख से कम नहीं है कि उन्हें घरों की ओर अब वापिस अपने घर के लिए लौटना पड़ेगा।
जी हां, जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। इसी कड़ी में गृह विभाग ने भी जारी किया है। जिसके अनुसार, यात्रियों को कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए घरों की ओर वापस अपने घरों को कहा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,खुफिया सूचनाओं के आधार पर यात्रा मार्ग पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान में निर्मित बारुदी सुरंग, दो आइ्रईडी व अन्य हथियारों के अलावा अमरीका में निर्मित एम-24 स्नाईपर राइफल भी बरामद की गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर एक आदेश जारी करते हुए आतंकवादी अटैक की संभावना जताई है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य गृह विभाग द्वारा अमरनाथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के नाम जारी एडवाइजरी पर ट्वीट जारी किया है।
Seriously? You think an official order telling tourists to leave immediately will not cause them to run from the valley as fast as they can? Which tourist will hang around after seeing this order. The airport & highway will be choked with people leaving. https://t.co/wzVllSqVpk
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 2, 2019
जिसमें उन्होंने लिखा है कि, यह आदेश श्री अमरनाथ की यात्रा और पर्यटकों पर हमले के डर को ही नहीं बल्कि कश्मीर घाटी में पहले से जारी डर व खौफ के माहौल को भी बढ़ाएगा।



