Russia Moon Mission:रूस के चंद्र मिशन को बड़ा झटका लगा है. रूस का लूना-25 मिशन चांद पर क्रैश हो गया है. दरअसल, चंद्रमा की सतह पर उतरने की तैयारी के दौरान इसका अंतरिक्ष यान लूना-25 सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है. एजेंसी ने कहा कि लूना-25 प्रणोदन प्रक्रिया के दौरान चंद्रमा की सतह से टकराया। इसके चलते वह हादसे का शिकार हो गया है.
बता दें कि एक दिन पहले लूना-25 अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी आ गई थी. रोस्कोस्मोस ने एक दिन पहले कहा था कि लैंडिंग से पहले कक्षा बदलते समय एक असामान्यता आ गई थी, जिसके कारण लूना-25 कक्षा ठीक से नहीं बदल सका. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि विशेषज्ञ फिलहाल अचानक आई समस्या से निपटने में असमर्थ हैं. वे लगातार इस पर काम कर रहे हैं. इससे पहले रूसी एजेंसी ने कहा था कि लूना 21 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरेगा.
