ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट होना तो आपने सुना होगा, लेकिन मुर्गे की वजह से विवाद होना खुद में ही एक अलग बात है। यह मामला है, हिसार जिले में नारनौंद के मिर्चपुर गांव का। यहां मुर्गे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट तक जाकर खत्म हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में डीसी रेट पर हेल्पर तेजभान ड्यूटी खत्म होने के बाद चिकन कॉर्नर चलाता है। वह मंगलवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह गांव पहुंचा था। वहीं घर आने के बाद वह मिर्चपुर से कोथ कला रोड पर सुरेंद्र के मुर्गा फार्म पर गया था।
वहां पर सुरेंद्र और उसके दोस्तों ने मुर्गे की बात पर लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद सुरेंद्र और उसके दोस्तों ने तेजभान की पिटाई कर दी। वहीं घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की कार्रवाई जारी है।

