ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हरियाणा के सभी जिलों में इस दिन को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। सीएम मनोहर लाल खट्टर सोनीपत में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, तो हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर और उप- अध्यक्ष संतोश यादव भिवानी में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा भाजपा कैबिनेट भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।
कौन सा मंत्री कहां फहराएगा तिरंगा-
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अंबाला में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गुरुग्राम, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ रोहतक, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज पानीपत, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी, शहरी स्थानिय निकाय मंत्री कविता जैन पंचकूला में ध्वज फहराएंगी।
वहीं, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार जींद, उद्योद मंत्री विपुल गोयल पलवल, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर करनाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कैथल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री कर्ण देव कम्बोज सिरसा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल हिसार में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।


