उन्नाव रेप मामला: आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर BJP से निष्कासित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब पार्टी ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव रेप केस के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब पार्टी ने विधायक के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। बीजेपी ने रेप केस के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

bjp
दरअसल, इस मामले को लेकर बीजेपी की काफी किरकिरी हो चुकी है। विरोधी दल पार्टी पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे। वहीं यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी आलाकमान ने गुरुवार को अचानक दिल्ली तलब किया था। जिसके बाद ही यह माना जा रहा था कि, पार्टी कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

kuldeepबता दें, उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए कुलदीप सिंह सेंगर पर वर्ष 2017 में नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता ने विधायक समेत कई लोगों पर रेप का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *