तो ऐसे पढ़ेगा हरियाणा, ‘स’ से स्कूल, ‘स’ से सरकार और ‘स’ से सत्यानाश !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के नारे को लेकर अगर बात मनोहर सरकार में स्कूलों की मौजूदा हालातों पर कर ली जाये तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के नारे को लेकर अगर बात मनोहर सरकार में स्कूलों की मौजूदा हालातों पर कर ली जाये तो फिर इन तीन तस्वीरों को देख लीजिये | शायद ये तस्वीरें सरकार के चेहतों को रास नहीं आएंगी | लेकिन प्रदेश के स्कूलों का सच यही है, वो सच जिसपर 5 सालों के अपने कार्यकाल के विकास के आंकड़े रखकर सरकार छिपाती रही है | सोनीपत के सरकारी स्कूल में जहां स्कूल में मिड-डे मील के खाने के बर्तन बच्चों से धुलवाए जा रहे हैं तो फिर वहीं गुरुग्राम के इस्लामपुर गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए पीने का पानी तक नहीं है |

हालात ये हैं कि यहां पर बच्चों को स्कूल समय में बाजार से मटकों में पानी भरने के लिए भेजा जाता है | जिसके चलते उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है | वहीं अगर बात झज्जर के ग्वालीशन के सरकारी स्कूल की करें तो फिर यहां मौत की इमारत के नीचे बच्चे पढ़ने को मजबूर हो रखे हैं |

सरकारी स्कूल की जिस इमारत को सरकार खुद दो साल पहले कंडम घोषित कर चुकी हैं, आज भी उसी मौत की छत के नीचे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है | न तो पंखे हैं और न ही बैठके के लिए कोई इंतजामा | लिहाजा कुछ बच्चों को खुले आसमां के नीचे पढ़ाया जा रहा है तो कुछ को खंडहर इमारत की छत के नीचे | इन तस्वीरों को देखकर सवाल उस सरकार पर उठता है जो अब शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का नारा लेकर आगामी चुनावों में उतरने का इरादा कर चुकी है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *