ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: इन दिनों हरियाणा के कई कावड़ी हादसों की भेंट चढ़े। परिजनों की इस दुख की घड़ी में खट्टर सरकार ने उन्हें राहत देने की घोषणा की है। जी हां, सीएम खट्टर ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपए देने की घोषणा की है।
इसके अलावा कावड़ लाने के दौरान घायल हुए कावड़ियों को 50 हजार व गंभीर रूप से घयाल हुए कावड़ियों को एक लाख रूपए देने की घोषणा की है।
बता दें, इस बार कावड़ लाने के दौरान कई कांवड़िए हादसे का शिकार हो गए। ऐसे में सीएम खट्टर ने मृतकों के परिजनों की सहायता के लिए उन्हें राहत राशि देने का ऐलान कर दिया है।


