Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर ने रची उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को गवाहों सहित मारने की कोशिश !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गैंगरेप पीड़िता की कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गैंगरेप पीड़िता की कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है | बताया जा रहा है इस मामले में कुलदीप सेंगर उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को गवाहों सहित मारने की साजिश रची थी | आपको बता दे उन्नाव बलात्कार पीडिता जिस कार में जा रही थी, उसमें उसके परिवार के लोग और वकील भी सवार थे। कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी दी । जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पीडिता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गये।

खबर के मुताबिक घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया था जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक और उसके सहयोगी को पकड़ लिया है गया है | पुलिस की जांच में ट्रक की नंबर प्लेट पर कालिख पोती हुई थी। कालिख साफ करने पर ट्रक का नंबर यूपी-71 एटी 8300 की पहचान हुई है |

उत्तर प्रदेश में रायबरेली कार दुर्घटना के बाद उन्नाव रेप कांड सुर्ख़ियों में है | गैंगरेप पीड़िता की कार दुर्घटना में उसमे बैठी पीड़िता की चाची और मौसी की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गर्मा गयी है | पीड़ित परिवार इसको हादसा नहीं हत्या बता रहा है हालाँकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है | मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज किया |

बताया जा रहा है 28 July को हुई कार दुर्घटना में मृत महिलाओं में से एक अहम गवाह थी | इससे पहले एक और अहम् गवाह की मौत हो चुकी है | रेप पीड़िता के पिता की भी पहले मौत हो चुकी है | रेप कांड से पहले पीड़िता के ताऊ की भी हत्या हो चुकी है | जबकि उसके चाचा जेल में है | इन सभी मामलों में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके परिवार पर ही आरोप लगे है | सड़क दुर्घटना में रेप पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बताई जा रही है |

दरअसल कार दुर्घटना के बाद रेप के आरोप में जेल में बंद विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ दर्ज की गयी FIR में कहा गया है कि वह जेल के अंदर से फोन करके पीड़ित परिवार को धमकाता था | इस घटना के बाद गैंगरेप पीड़िता की मां ने इस एक्सीडेंट के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह महज दुर्घटना नहीं थी बल्कि सबका सफाया करने की साजिश है।

Watch Video

https://youtu.be/0UU0BU310S4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *