उन्‍नाव रेप पीड़िता एक्‍सीडेंट मामला: BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर केस दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट मामले में यूपी पुलिस ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट मामले में यूपी पुलिस ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश के तहत मामला दर्ज किया है।

mla
उन्नाव रेप पीड़िता की कार एक्सीडेंट के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में इनके खिलाफ पुलिस ने हत्या और हत्या की साजिश के तहत इनके खिलाफ मुकदमा किया है।


बता दें, रेप पीड़िता अपने परिवार के साथ रविवार को रायबरेली कार में जा रही थी। इस कार में उसके परिजन और वकील भी मौजूद था।अचानक कार को क ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक ड्राइवर कार को घटना स्थल पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का नंबर नोट कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *