अंबाला जेल में 17 कैदी एड्स और 55 हेपेटाइटिस सी से पीड़ित, मचा हड़कंप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद कैदियों में 55 हेपेटाइटिस सी और 17 एड्स से पीड़ित हैं। वहीं काला पीलिया से दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद कैदियों में 55 हेपेटाइटिस सी और 17 एड्स से पीड़ित हैं। वहीं काला पीलिया से दो कैदियों की मौत भी हो चुकी है। इस मामले का खुलासा होने के बाद जेल विभाग के साथ साथ प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

jail

प्रदेश के जेल मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री से बात कर हरियाणा की सभी जेलों में तुरंत मेडिकल कैंप लगाने के आदेश देने के साथ साथ डीजीपी जेल को पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

anil

मामले पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, उन्होंने हरियाणा के सभी सेंट्रल जेलों में अभियान चलाकर सब कैदियों की मेडिकल जांच करवाई थी और जिन कैदियों में एचआईवी के केस मिले थे उन्हें दवाई भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसी तरह हेपेटाइटिस के भी टेस्ट सभी जिलों में करवाए जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *