ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जब भी बारिश होती है टोहाना के ग्रामीण क्षेत्र जमालपूर के किसान सहम जाते हैं। क्योकि उनकी जमीन गांव के तालाब के किनारे पर है जिसकी वजह से तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर उनकी खेती की जमीन में घुस जाता है जिसका नतीजा होता है उनकी फसल की तबाह हो जाती है।
किसानों का कहना है कि, कई बार पंच और सरपंच को गुहार लगाई पर कोई हल नहीं निकला, गांव में जब कोई राजनेता आता है तो उससे भी गुहार लगाई पर नतीजा कुछ नहीं निकला। जिसकी वजह से वो खेती के भरोसे अपने परिवार का जीवन यापन नहीं कर सकते इसलिए जमालपूर के बस स्टैॆड पर दुकान में मजदूरी का काम करने को मजबूर है।
अगर यही हाल रहा तो उनका परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। उन्होनें प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए उनकी समस्या दूर की जाए।

