ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आयकर विभाग की टींम कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य को अपने साथ पुछताछ के लिए दिल्ली ले गई थी। शनिवार को दिल्ली में भी खत्म होने के बाद भव्य ने अपने इस सवाल- जवाबी अनुभन को साझा किया। उन्होंने कहा कि, 10 इंस्पेक्टरों ने 89 घंटे में 146 सवाल पूछे, जिसने मुझे मजबूत बनाया है।

इससे पहले आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में लिखा-फूंक मार के बुझाने की, क्या गजब कोशिश थी वो, जनाब.. हम वो चिराग हैं जिसे आंधियों ने पाला है।वहीं बीजेपी ने इस ट्वीट को सहानुभूति लेने का तरीका बताया।
“फूँक मार कर भुजाने की बहुत नाकाम कोशिश थी वो, अरे हम वो चिराग़ हैं जिसे आँधियों ने पाला है।”
पिछले चार दिनों से हमारे लिए चिंतित रहे मेरे प्यारे साथियों आपका दिल से आभार। आपका यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। मैं भाजपा से नहीं डरता, बस आप मेरा साथ मत छोड़ना। 🙏— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) July 27, 2019
बता दें, कुलदीप बिशनोई की के घर इनकम टैक्स की रेड को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई थी और बीजेपी पर लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस नेता इस रेड को गैरकानूनी करार दे रहे हैं।
