कुलदीप बिश्नोई के घर छापेमारी मामले में गरमाई हरियाणा की राजनीति, BJP हुई हमलावर

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के घर रेड और हुड्डा से ईडी की पूछताछ को लेकर बीजेपी  ने तंज कसना शुरू कर दिया है। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिस विज का कहना है कि, ये सब कांग्रेस की करनी है और अब इन्हें हर हाल में भरना पड़ेगा।

anil

आगे कहा कि, ये प्रजातंत्र है यहां ऐसा नहीं है कि आप कुछ भी करें और कोई पूछेगा नहीं। विज ने कहा यही हाल कुलदीप बिश्नोई का है अब वास्तविकता तभी सामने आएगी जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपनी रिपोर्ट पेश करेगा । इतनी लंबी रेड चल रही है कुछ न कुछ तो संगीन जरूर है।

BISHNOI

वहीं कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार सीबीआई का जमकर दुरुपयोग कर रही है। पूरे पांच साल सरकार को ईडी के इस्तेमाल की याद नही आई जो अब ठीक चुनाव से पहले कर रही है।

ajay yadav

यह सब चुनावी स्टंट है और कुछ नही। कैप्टन यादव ने कहा कि जब एक व्यक्ति को चार्जशीट मिल गए हो ऐसे में फिर से पूछताछ करने का राइट नही है। भाजपा सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *