ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुलदीप बिशनोई के घर इनकम टैक्स टीम की छारेमार कार्रवाई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर ईडी की जांच को लेकर कांग्रेस के जुबानी हमले तेज हो गए हैं।
कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। अब कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि, यह दमन चक्र कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के खिलाफ भी है।
बीजेपी पर लगाई आरोपों की झड़ी
कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता ने कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ हुई कार्रवाई को गैरकानूनी बताया। कहा कि, बीजेपी कुलदीप बिश्नोई के परिवार की आवाज दबाकर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 16 घंटे बिठाकर उनसे पूछताछ करवाकर कांग्रेस की आवाज को नहीं दबा सकेगी।
सीएम खट्टर को घेरा
सुरजेवाला ने बीजेपी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में खट्टर सरकार के राज में कई घोटाले हुए। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी सरकार को अहम और वहम को कांगेस चकना चूर कर देगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब मिलेगा।


