ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और विरोधी दलों को घेरने में लग गए हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला यमुनानगर में। यहां आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद बीजेपी सरकार को जमकर घेरा।
नवीन जयहिंद ने एक बार फिर मनोहर सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने मनोहर सरकार पर घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि, पांच सालों में बीजेपी ने कुछ नहीं किया। बीजेपी ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। नवीन जयहिंद ने बीजेपी सरकार को हर क्षेत्र में फेल करार दिया।

