ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। अब शादियों में मिट्टी के बर्तनों में चाय, कुल्फी मिलेगी। प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। इस खबर से मिट्टी के कारीगरों में खुशी की लहर फैल गई है।
मिट्टी के कारीगर हुए खुश
सरकार के इस फैसले का उदेश्य पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना और मिट्टी के कारीगरों को रोजगार दिलवाना है। मिट्टी के कारीगरों का कहना है कि, वे सरकार के इस फैसले से काफी खुश हैं। इससे उनके परिवार का गुजारा अच्छे से हो सकेगा। थर्मोकोल से बने बर्तनों का काम करने वाले दुकानदार इस फैसले से निराश हैं, क्योंकि इससे उनकी व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।
