ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में एसपी ऑफिस के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने टूटे कांच से अपने दोनों पैरों की नसें काट ली। इसके बाद उसके कपड़े पूर तरह से खून से लथपथ हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।
ये है मामला
दरअसल, रोहतक में एसपी ऑफिस के बाहर के बाहर 50 वर्षीय राजबीर ने आत्महत्या की कोशिश की। उसने कांच के टुकड़े से अपने पैरों की नसें काट ली। राजबीर का आरोप है कि, रोहतक पुलिस का एक एएसआई उसे बिना वजह परेशान करता है। लेकिन किसी ने भी उसकी शिकायत न सुनी। आखिर में तंग आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
