ऑनलाइम डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर चल रही इनकम टैक्स की रेड को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रही है। कांग्रेस अब हमलावर हो गई है और बीजेपी पर निशाने साध रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने इनकम टैक्स की इस रेड को गैरकानूनी करार दिया है।
उन्होने ट्वीट किया कि, ‘रेड राज’ भाजपा का पर्यावाची बन गया है। कुलदीप बिश्नोई के निवास पर तीन दिन तक चली गैरकानूनी छापामारी इस बात का जीता जागता सबूत है। बीजेपी सरकार कांग्रेस नेताओं की आवाज़ को नहीं दबा सकती, पूरी पार्टी इस दमन चक्र के खिलाफ कुलदीप बिश्नोई के साथ है।
