ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मानेसर जमीन घोटाले में आरोपी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुरूवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट कोर्ट में पेश हुए। लेकिन इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इसकी वजह वकीलों की हड़ताल थी।

दरअसल वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट में काम काज ठप पड़ा रहा। अब मानेसर लैंड स्कैम मामले की अगली सुनवाई अब 6 अगस्त को होगी। हालांकि आज की सुनवाई में इस केस में चार्ज को लेकर बहस होनी थी।
