अमेरिका दौरे पर आखिर इमरान खान को क्या हासिल हुआ ? कहा वर्ल्ड कप जीतकर वापस लौटा हूं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका से तीनदिवसीय दौरा खत्म करके स्वदेश पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान | जहां उनके स्‍वागत में समर्थकों का हुजूम उमड़ा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका से तीनदिवसीय दौरा खत्म करके स्वदेश पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान | जहां उनके स्‍वागत में समर्थकों का हुजूम उमड़ा पड़ा था। उत्‍साहित भीड़ और माहौल को देखकर इमरान खान ने बोला कि मुझे ऐसा लग रहा है कि में विदेशी दौरे से वर्ल्ड कप जीतकर आया हूं | वाकई में कोई मैदान फतह करके आया हूं | इसी बीच अमेरिका में चल रहे तनावपूर्ण रिश्तो को लेकर इमरान खान ने इस यात्रा को सफल बताया | अब सवाल यह बनता है कि इमरान खान ने अर्थवयवस्था को लेकर अमेरिका कि तरफ से क्या कुछ हासिल किया |

trump and khan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अमेरिका कि तरफ से किसी भी आर्थिक मदद का एलान नहीं हुआ | बात पिछले साल कि है जब आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम ना उठाने से अमेरिका ने पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए उसे दी जाने वाली 1.3 अरब डॉलर की सुरक्षा मदद को रोक दिया था | ट्रंप ने पाकिस्तान पर दोखेबाजी और झूठ बोलने के आरोप लगाए थे | आपको बता दे पाकिस्तान पूरी तरह से विदेशी कर्ज में डूबा हुआ है | पाकिस्तान ने चीन-सऊदी अरब समेत कई देशों से अरबों डॉलर्स के कर्ज में घिरा हुआ है |

trump and khan

इस बार इमरान खान के अमेरिका दौरे को लेकर दोनों देशों के सबंध में काफी अच्छा सुधार देखने को मिला | इस दौरे में पाकिस्तान ने अमेरिका से आर्थिक मदद तो मांगी होगी | लेकिन ट्रंप ने ऐसा कोई एलान नहीं किया जिससे पाकिस्तान को आर्थिक मदद मिल सके |

trump and khan

बरहाल इमरान खान का अमेरिका दौरा आपसी रिश्तों में सुधार लाने को लेकर देखा जा रहा है | आपको बता दे आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम ना उठाने से अमेरिका कि नाराजगी को दूर करने कि उम्मीद लगाई जा रही है | पाकिस्तान चाहता है कि अमेरिका उस 1.3 अरब डॉलर की सुरक्षा पर से रोक हटा ले, जो उसने आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज होकर लगाई थी । अमेरिका दौरे को लेकर पाकिस्‍तान इस उम्मीद में है कि अमेरिका उन्‍हें आर्थिक मदद देगा और इस बार इमरान के दौरे को काफी अहमियत भी दी जा रही है |

trump and khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *