Video Viral: बेरहमी की हदें पार कर मानव बना दानव, बेजुबान की पीट-पीटकर ले ली जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, यहां लोगों ने एक शेरनी को पीट-पीटकर मार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश में मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, यहां लोगों ने एक शेरनी को पीट-पीटकर मार डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए हैं और कॉमेंट्स में खरी-खोटी सुना रहे हैं। जहां लोग शेरनी को पीट रहे हैं, वहीं कुछ लोग वीडियो बनाते हुए कॉमेंट्री कर रहे हैं।

 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शेरनी ने गांव के 9 लोगों को हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाग गुस्साए लोगों ने झुंड बनाकर उसे पीट डासा। काफी समय बाद घायल शेरनी हिम्मत करके उठी तो लोग दूर भाग गए। वह पास के जंगल में जाकर बैठ गई। रात भर दरेद से कराहने के बाद उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

lioness
पीलीभीत टाईगर रिजर्व के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन उसका इलाज नहीं कराया गया।  वहीं मामले को लेकर जिलाधिकारी ने आरोपी ग्रामीणो के खिलाफ वन विभाग को कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *