कारगिल विजय दिवस: 60 दिन तक चले युद्ध में भारत ने खोए थे अपने 527 वीर सपूत !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में आज यानी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है और शहीदों की शहादत को नमन किया जा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में आज यानी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है और शहीदों की शहादत को नमन किया जा रहा है।

kargil

बता दें, यह दिवस स्वतंत्र भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी वजह यह है कि भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध फतेह हासिल की थी। यह युद्ध 60 दिनों तक चला था और 26 जुलाई को इसका अंत हुआ था। कारगिल युद्ध में हुए शहीद जवानों के सम्मान मे यह दिवस पूरे भारत में मनाया जाता है।

kargil


जानें कैसे शुरू हुआ था कारगिल युद्ध
दरअसल, एक चरवाहे ने भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तान सेना के घुसपैठ कर कब्जा जमा लेने की सूचना तीन मई 1999 को दी थी। इसके बाद भारत ने एलओसी पर से पाकिस्‍तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए कारगिल सेक्टर में ‘ऑपरेशन विजय अभियान’ चलाया था। भारतीय सेना ने उन जगहों पर हमला किया जहां पाकिस्तान का कब्जा था। 60 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना को काफी परेशानियों का सामने करना पड़ा था। इस दौरान भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए थे और करीब 1300 घायल हुए थे।

kargil2

वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मारकर ढेर किया था। लेकिन पाकिस्तान मानता है कि उसके करीब 357 सैनिक ही मारे गए थे। यह दिन उन देश के सपूतो के लिए समर्पित है, जिन्होंने देश की रक्षा और हमारे आज को बचाने के लिए अपना बलिदान दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *