TATA ने Airtel को बेेचा मोबाइल फोन का कारोबार, चुकाए 50 हजार करोड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टाटा ग्रुप ने अपने मोबाइल फोन का कारोबार एयरटेल को बेच दिया है। यह सौदा करीब दो साल पहले हुआ था। टाटा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: टाटा ग्रुप ने अपने मोबाइल फोन का कारोबार एयरटेल को बेच दिया है। यह सौदा करीब दो साल पहले हुआ था। टाटा ग्रुप ने यह सौदा पूरा करने के लिए बैंको और तमाम बकाएदारों को 50 हजार करोड़ रुपए चुका दिए हैं। इस सौदे के अनुसार, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने अपनी पूरी हिस्सेदारी एयरटेल को बेच दी है।

आपको बता दें, टाटा टेलीसर्विसेज और टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) देशभर में टाटा डोकोमो के नाम से सेवाएं उपभोक्ताओं को दे रहे थे। समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस प्राइवेट ने 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान दूरसंचार विभाग को भी किया है और 40 हजार करोड़ रुपये सरकारी बैंकों सहित अन्य कर्जदाताओं को दिए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *