ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आने वाले त्योहारों को लेकर अंबाला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। त्योहार के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर बने पुलिस बूथ पर जीआरपी और आरपीएफ के सुरक्षा जवान सतर्क जांच कर रहे हैं।
![]()

वहीं स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन में रेलवे पुलिस जवानों का चेकिंग अभियान तेजी से चल रहा है। इतना ही नहीं, स्टेशन के अंदर व बाहर बैठे यात्रियों और उनके सामान की चेकिंग रात में भी जारी है। तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया जा रहा हैं कि कहीं उसमे कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं है।

उत्तर भारत के सबसे बड़े रेल जंक्शन और महत्वपूर्ण स्टेशन के प्रांगण यात्रियों का कहना है कि पहले की बजाए अब छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान आने जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगाह रख रहे हैं।
