दर्दनाक हादसे में एक दंपति और 7 महीने की मासूम की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए और एक दंपति और 7…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए और एक दंपति और 7 महीने की बच्ची की मौत हो गई।

accident
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के एनएच-1 पर दावत राइस मिल के पास में एक ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि, इस दौरान एक दंपति और 7 महीने की बच्ची की ने दम तोड़ दिया और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *