शीला दीक्षित के निधन से BJP में भी शोक की लहर, दिग्गजों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही और कांग्रेस की कद्दावर नेता शीला दीक्षित के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही और कांग्रेस की कद्दावर नेता शीला दीक्षित के निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है।

sonia gandhi

वहीं बीजेपी भी उनरे निधन पर शोक व्यक्त कर रही है। कांग्रेस के साथ-साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

sheela dixit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि वह काफी मिलनसार स्वभाव की थीं। उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए शानदार योगदान दिया।

इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शीला दीक्षित के आवास पर पहुंची और उनके अंतिम दर्शन किए। वहीं उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, हम राजनीति में प्रतिद्वंदी थे, लेकिन असल जिंदगी में दोस्त थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *