ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खट्टर सरकार पर आरोप लगाए हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, खट्टर सरकार ने बिजली के मीटरों सहित बिजली सेवा दरों में 100 से 500 फीसदी बढ़ोत्तरी की है। इससे प्रदेश की गरीब जनता के साथ अन्याय और भद्दा मजाक किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि, खट्टर सरकार ने बिजली मीटरों का किराया बढ़ाकर साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनावों में मिली जीत के घमंड में उसे प्रदेश की जनता के सुख-दुःख से कोई सरोकार नहीं रह गया है। वहीं मंहगाई पर सीएम को घेरते हुए कहा कि, जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। अब प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।


