ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिा न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले खट्टर सरकार ने कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है। सरकार ने 1 अगस्त से सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ा आवास भत्ता देने की घोषणा की है।
साथ ही एक बार फिर एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करने की घोषणा की है। इस पॉलिसी के अनुसार कर्मचारियों की मृत्यु पर उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी मिलेगी। दरअसल, शनिवार को सीएम खट्टर ने मैराथन बैठक में यह निर्णय लिया और कर्मचारियों की कई मांगे मांग ली हैं।

यह है एक्सग्रेसिया पॉलिसी
एक्सग्रेसिया पॉलिसी के अनुसार, अगर कर्मचारी की मृत्यु 48 साल या इससे कम वर्ष में होती है तो उसके परिवार में से किसी को नौकरी दी जाएगी। वहीम अगर अगर कर्मचारी की मृत्यु 48 साल के बाद होती है तो आश्रित परिवार को उसकी रिटायरमेंट की तारीख तक पूरी सैलरी मिलेगी, नौकरी नहीं।

