ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्रों का आंदोलन आखिरकार सफल हो ही गया। राज्य सरकार ने बढ़ी फीस का निर्णय वापिस ले लिया है। अब छात्रों को पिछले साल की तरह ही पास देनी होगी। इसके अलावा जिन छात्रों ने फीस भर दी है, उनकी फीस अगले पखवाड़े के भीतर वापिस कर दी जाएगी। सीएम खट्टर ने बढ़ी हुई फीस वापिस करने के आदेश दिए हैं।
सीएम खट्टर ने कहा है कि, हरियाणा के कॉलेजो में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पिछले शैक्षणिक सत्र की तर्ज पर ही फीस ली जाएगी। जिन छात्रों ने फीस दे ही है, उन्हें 15 दिनों के अंदर फीस वापिस की जाएगी।
