ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां राजनीतिक दल वोट बैंक जुटाने के लिए कई अभियान चला रहे हैं, वहीं चुनाव विभाग ने भी युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया है।

भिवानी में जिला चुनाव कार्यालय ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव विभाग ने युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए 15 जुलाई से 30 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया है। हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि मतदाताओं के लिए ऑनलाईन वोट बनवाने की व्यवस्था भी चुनाव आयोग के पोर्टल पर की गई है। मतदाताओं के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किया है। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

