ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के लिए जिंदगी का खास पहलू बन चुका है। खुशी हो या दुख, लोग अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर व्यक्त करने से जरा भी नहीं कतराते।
वहीं सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए शब्दों का नहीं, बल्कि इमोजी का प्रचलन सबसे ज्यादा है। वहीं एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, ‘खुशी के आंसू’ और ‘ब्लोइंग किस’ इमोजी को भारत में स्मार्टफोन कन्वर्सेशन में सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है।
इमोजी बन रहे डिजिटल संस्कृति का हिस्सा
17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे पर टेक कंपनी बोबल एआई ने एक रिपोर्ट शेयर की है। जिसके अनुसार, त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वोंं के दौरान इमोजी के प्रयोग में काफी प्रयोग देखने को मिला। बोबल एआई के सह-संस्थापक अनित प्रसाद के अनुसार, इमोजी धीर-धीरे हमारे डिजिटल संस्कृति का हिस्सा बनते जा रहे हैं और एक दूसरे से बात करने के लिए एक नया मार्ग दिखा रहे हैं।

