ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के पोते औऱ अभय चौटाला के बेटे अर्जुन की गुरूवार को सगाई होने जा रही है। सगाई समारोह सिरसा में चौटाला परिवार के तेजाखेड़ा फार्महाउस में हो रहा है।
सगाई समारोह में शामिल होने के लिए तिहाड़ जेल में बंद ओपी चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट से 7 दिन की पैराल मिल गई है और वे पोते अर्जुन की सगाई में शामिल होकर बेहद खुश हैं। वहीं पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी सगाई में शामिल होने के लिए पहुंचे।

बता दैं, इनेलो से जुड़े परिवार के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की बेटी जैसमीन कौर से अर्जुन की सगाई हो रही है।जैसमीन कौर मुलाना से एमबीबीएस कर रही हैं।

