अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर लगाई रोक, भारत की बड़ी जीत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने बुधवार को सुनवाई की। इंटरनेशनल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने बुधवार को सुनवाई की।

kulbhushan

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने उनकी फांसी पर रोक लगा दी है। कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक अंतरराष्‍ट्रीय अदालत में भारत की बड़ी जीत माना जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं।

TWEET

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की है।
Sushma Swraj
हालांकि पाकिस्तान ने कोर्ट के इस फैसले पर एतराज भी जताया। लेकिन ने ICJ ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा ‘पाकिस्तान को अपने फैसले की फिर से समीक्षा करनी चाहिए’।

kulbushan

ये है पूरा मामला
नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने ईरान से अपहरण किया था और जासूसी एवं आतंकी गतिविधियों में शामिल बताकर वहां की सैन्य अदालत ने 17 अप्रैल, 2017 को उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया। आइसीजे ने फैसले आने तक कुलभूषण को फांसी देने पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *