ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बहुमंजिला इमारत गिरने से 14 लोगों की दबने से मौत हो गई है। सोलन के एडीएम विवेक चंदेल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि, मृतकों में 13 सैनिक भी शामिल हैं।
इमारत के मलबे में अभी भी सेना के कई जवान फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। लेकिन इसमें बारिश बाधा बनी हुई है। तेज बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपेरशन रोकना पड़ रहा है।
वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना के जांच आदेश भी दिए। इस दर्दनाक घटना में मलबे के नीचे से निकले गए लोगों को सोलन के धर्मपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है


