ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म अभिनेत्री पायस रोहतगी ने मुंबई पुलिस की शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कर दी। दरअसल, मुंबई पुलिस ने पायल का ट्विटर अकांउट ब्लॉक कर दिया था।
लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्हें अनब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद पायल ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस के ब्लॉक किए जाने का स्क्रीन शॉट लगाया और कहा कि, मुंबई पुलिस ने मुझे क्यों ब्लॉक किया? इस पक्षपात के बाद तो मुझे हिंदुस्तान में रहने में डर लग रहा है।’
ये लिखा अमित शाह को ई-मेल करके
अभिनेत्री पायल ने अमित शाह को जो ई मेल किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘उम्मीद करती हूं सब अच्छा होगा। आपको परेशान करने के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन आज सुबह मुझे मेरे ऑफिस से पता चला कि मुंबई पुलिस ने मेरा वैरिफाइड अकाउंट ब्लॉक कर रखा है। एक प्रफेशनल होने के नाते वे ऐसा नहीं कर सकते हैं। यह बहुत शॉकिंग है कि किसी टैक्स पेयर नागरिक के साथ ऐसा हुआ।’


