ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सपना चौधरी पर टिप्पणी मामले में जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला सोमवार को महिला आयोग में प्रत्यक्ष रूप से पेश होंगे। बीते दिनों सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने पर दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी की थी।
इसके बाद हरियाणा की राजनीति में बवाल मच गया था और बीजेपी हमलावर हो गई थी। वहींं महिला आयोग ने दिग्विजय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। दिग्विजय ने आयोग के नोटिस का जवाब दिया, सलेकिन आयोग इससे संतुष्ट न हुआ औऱ पेश होने के आदेश दिए।

