ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो रहे अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को अब फिजिकल टेस्ट देना होगा। ये बाद खुद परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कही है।
मंत्री ने कहा कि, भविष्य में जो बीजेपी में शामिल होगा उसे फिजिकल टेस्ट देना होगा। बिना फिजिकल टेस्ट के किसी को भी ज्वाइन नहीं करवाया जा रहा। इस पॉलिटिकल फिजिकल में उन नेता के गुण, आचार, विचार देखकर ही पार्टी में लाया जाता है।

जैसे पुलिस में फिजिकल होता है, ऐसे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फिजिकल रखा हुआ है, जो उस फिजिकल को पास करता है, उसे ही भाजपा ज्वाइन करवाई जा रही है।

