ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अभिनेत्री कंगना रनौत और पत्रकार विवाद मामला आग की तरह फैलता ही जा रहा है। कुछ दिनों पहले एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ने कंगना रनौत को बैन करने का ऐलान कर दिया था। इस बात को कंगना का गुस्सा सातवें आसमान पर है और उन्होंने इस मामले में लीगल कदम उठया है।
उन्होंने एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया को एक लीगल नोटिस भेजा है और नोटिस में डिमांड की गई है कि एक्ट्रेस के ऊपर से बैन को हटाया जाना चाहिए। बैन न हटाने पर पत्रकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
