BJP में शामिल होने वाले नेताओं को पार्टी की नीतियां समझने में समय लगेगा: CM खट्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दल बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दल बदलने का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि, दूसरे दलों के नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पार्टी में शामिल हो रहे नेताओं को पार्टी की नीतियों को समझने में समय लगेगा।

BJP

सीएम दादरी की नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, भाजपा की नीति सभी वर्गों के हित के बारे में सोचेगी। आगे कहा कि. भाजपा का दिल बहुत बड़ा है, जो भी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन सबको साथ लेकर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *