ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियााणा में भले ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अभियान चलाए जाएं। लेकिन लोगों से पुत्रमोह छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है। पलवल में पुत्रमोह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
ये है पूरा मामला
दरअसल, 30 वर्षीय किरनवती की शादी करीब 15 साल पहले गांव भमरोला जोगी निवासी ओम प्रकाश से हुई थी। दो बेटियां होने के बाद बेटे की चाह में युवक ने दूसरी शादी कर ली और उसे भी घर रख लिया। बदकिस्मती से दूसरी पत्नी के भी बेटा नहीं हुआ। ओम प्रकाश ने फिर से घर का चिराग न होने की बात को लेकर तीसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी किरनवती ने इसका विरोध किया तो पति ओमप्रकाश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
वहीं हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। मृतिका के भाई की शिकायत के आधार पर पति और सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

