ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अंबाला सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच गैंगवार हो गया। इस गैंगवार में 50 से ज्यादा कैदी घयाल हो गए। मामला इतना बढ़ गया कि जेल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल में कैदियों को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कई कैदियों ने हेड वार्डर को धक्का दिया और दीवार फांदकर भूप्पी राणा गैंग के सदस्यों के पास पहुंच गए। इस दौरान लारेंस व भूप्पी राणा के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई और 50 से ज्यादा कैदी घायल हो गए। वहीं बीच-बचाव में पहुंचे जेल प्रशासन व कर्मी भी मारपीट का शिकार हुए।

