ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आए दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि, श्रद्धा अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं। लेकिन बेटी की शादी की अफवाहों पर उनके पिता शक्ति कपूर ने विराम लगा दिया है।
शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में बेटी की शादी की खबरों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा मजाकिया अंदाज में कहा कि, ‘अच्छा मेरी बेटी शादी कर रही है? मुझे शादी में बुलाना नहीं भूलिएगा। मुझे भी बताइएगा कि शादी कहां हो रही है, मैं पहुंच जाऊंगा।

